संयुक्त अरब अमीरात में ईद की छुट्टी को लेकर नई जानकारी पेश की गई जिसमें कहा गया है कि पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को ईद के मौके पर लंबी छुट्टी मिलने वाली है। पब्लिक सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को Shawwal 1, से Shawwal 3, 1446 AH तक छुट्टी मिलेगी।
गुरुवार को दुबई में छुट्टी की घोषणा की गई
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी जा रही है कि Dubai Government Human Resources Department ने कहा है कि काम फिर से Shawwal 4, 1446 AH, से शुरू कर दिया जाएगा। शारजाह में अगर चांद दिखने के आधार पर ईद 30 मार्च मनाई जाती है तो कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।
वहीं अगर ईद 31 मार्च को मनाई जाती है तो कर्मचारियों को 6 दिन की छुट्टी मिलेगी। दरअसल कई विभाग में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को वीकेंड होता है इसी के कारण कर्मचारियों को ईद के मौके पर लंबी छुट्टी मिल जाएगी। 3 दिन के वीकेंड के बाद ईद पर कामगारों को जो छुट्टी मिलेगी वह अधिक दिनों के लिए होगी।