• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

रेलवे स्टेशन में घुसा पानी. ट्रेन सेवा हुआ पूरा तरीक़े से बाधित. इस रूट की कई रेलगाड़ी कैंसिल. UP, बिहार समेत कई राज्य हुए प्रभावित.

Lov Singh by Lov Singh
जुलाई 8, 2024
in India
0
0
SHARES
83
VIEWS

रेलवे स्टेशन में घुसा पानी. ट्रेन सेवा हुआ पूरा तरीक़े से बाधित. इस रूट की कई रेलगाड़ी कैंसिल. UP, बिहार समेत कई राज्य हुए प्रभावित.

Lov Singh · जुलाई 8, 2024

उत्तरी भारत में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उत्तराखंड में देखी जा रही है।

ट्रेन सेवाएं बाधित

हल्द्वानी की गौला नदी ने खतरे की सीमाओं को लांघ दिया है और रेलवे स्टेशन तक जा पहुंची है। पूरे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और बाकी के रूट में बदलाव किया गया है।


72 घंटे की लगातार बारिश

कुमाऊं क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से बिना रुके बारिश हो रही है। जहां पहाड़ों में नदियां उफान पर हैं, वहीं मैदान तालाब बन गए हैं। लालकुआं रेलवे स्टेशन में इतना पानी भर गया है कि ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की तरफ भी गौला नदी कटान कर रही है, जिससे प्लेटफार्म नंबर दो खतरे में आ गया है।

ट्रेनों का रूट मे बदलाव

काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं से चलने वाली ट्रेनों को पंतनगर स्टेशन से चलाने का फैसला लिया गया है। लालकुआं होते हुए हल्द्वानी और काठगोदाम पहुंचने वाली ट्रेनों को पंतनगर और रुद्रपुर स्टेशनों पर रोका जा रहा है। लालकुआं स्टेशन के चार प्लेटफार्म बारिश के पानी से लबालब हो चुके हैं।

हल्द्वानी स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक चयन राय के अनुसार, काठगोदाम से दिल्ली वापस आने वाली संपर्क क्रांति और शताब्दी एक्सप्रेस को रूद्रपुर स्टेशन पर रोका गया है। हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस को भी रुद्रपुर सिटी स्टेशन पर ही रोका गया है। रेलवे और आपदा प्रबंधन के अधिकारी हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

गौला नदी के कटाव को रोकने के लिए कुछ जेसीबी मशीनों को नदी में उतारा गया है, लेकिन तेज बहाव की वजह से कोई खास काम नहीं हो पा रहा है। हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के मुताबिक, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गौला का जलस्तर बढ़ रहा है और अगर बारिश यूं ही चलती रही तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

HDFC ने बदला MCLR रेट, 1 साल से 3 साल के लिए अब ब्याज दर हुआ सीधा 9.4 प्रतिशत. नये दर आज रात से लागू.

Next Post

1 तारीख़ से देश भर में लागू हो गया नया चालान. 25,000 रुपये सीधा कटेगा OnSpot और गाड़ी भी होगी ज़ब्त.

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Expats Help

Abu Dhabi के Habshan Gas प्लांट में लगी भीषण आग, 1 की मौत और 4 लोग हुए घायल, सरकार ने दी पूरी जानकारी

by Praggya Singh sabal
अप्रैल 3, 2026
0

UAE के Abu Dhabi में एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ Habshan Gas सुविधाओं में आग लगने की खबर मिली है. यह घटना 3 अप्रैल 2026...

Read moreDetails

आज कुवैत पर ईरान से आए 26 ड्रोन और 9 मिसाइल, सेना ने हवा में मार गिराया, प्रवासियों के लिए वीज़ा नियम बदले

अप्रैल 3, 2026

ईरान और लेबनान के मिसाइल हमले से दहला इसराइल, 26 लोग हुए घायल, कुवैत और यूएई में भी हुआ नुकसान.

अप्रैल 3, 2026

Kuwait पर बड़ा हमला, एयर डिफेंस ने हवा में गिराए 26 ड्रोन और 9 मिसाइलें, रिफाइनरी में लगी भीषण आग.

अप्रैल 3, 2026
Next Post

1 तारीख़ से देश भर में लागू हो गया नया चालान. 25,000 रुपये सीधा कटेगा OnSpot और गाड़ी भी होगी ज़ब्त.

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906