करीब 12000 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में करीब 12000 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। एक सप्ताह के अंदर सऊदी के अलग अलग इलाकों में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार यह सारी गिरफ्तारी ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान इन्हें पकड़ा गया है।

अलग अलग आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि इस जांच अभियान के दौरान रेसीडेंसी वीजा के 6,738 उल्लंघनकर्ताओं, बॉर्डर सुरक्षा अभियान में 3,618 उल्लंघनकर्ताओं और लेबर लॉ के 1,258 उल्लंघनकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार।

सऊदी में अवैध प्रवेश की कोशिश

इसके अलावा 654 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। वहीं 44 उल्लंघनकर्ताओं को सऊदी से बाहर भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को डिपोर्ट किया जायेगा।

पकड़े जाने पर मिलेगी भारी सजा

अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे 15 साल की जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रवासी को किसी भी कीमत में रेसीडेंसी, वीजा और लेबर नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

 

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.