सऊदी : 11,950 प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान, एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
11,950 से अधिक प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार
सऊदी में अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाता है। इस दौरान हजारों लोगों की गिरफ्तारी की जाती है जो अवैध तरीके से रहते हैं और काम करते हैं। पिछले सप्ताह सुरक्षा अधिकारियों ने 11,950 से अधिक प्रवासियों को नियमों के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया है।
आंतरिक मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि 15 जून से लेकर 21 जून के बीच 11,958 प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है।

इन सभी आरोपियों को अलग-अलग उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है
आरोपियों को residency, border security rule और लेबर लॉ के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि residency के 6,481, border security rule के 3,427 और लेबर लॉ के 2,050 उल्लंघन कर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान 628 ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की गई है जो बॉर्डर क्रॉस करके सऊदी में एंट्री की कोशिश कर रहे थे। वहीं 87 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो देश से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।
जेल और जुर्माने की मिलेगी सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सऊदी में एंट्री की कोशिश करता है तो उसे 15 साल की जेल और SR1m का जुर्माना लगाया जाएगा।





