SAUDI : एक सप्ताह के अंदर करीब 15 हज़ार लोग गिरफ्तार, रेसीडेंसी, लेबर कानून और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप
रेसीडेंसी, लेबर कानून और बॉर्डर सुरक्षा रेगुलेशन के उल्लंघन का आरोप
सऊदी में रेसीडेंसी, लेबर कानून और बॉर्डर सुरक्षा रेगुलेशन के उल्लंघन के आरोप में करीब 14000 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक सप्ताह के अंदर सऊदी के अलग अलग इलाकों से 14,631 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

11 से 17 अगस्त के बीच इन सभी को पकड़ा गया है
बताते चलें कि आंतरिक मंत्रालय के अनुसार ज्वाइंट फील्ड के दौरान 11 से 17 अगस्त के बीच इन सभी को पकड़ा गया है। रेसीडेंसी के 8,756, लेबर कानून के 1,868 और बॉर्डर सुरक्षा रेगुलेशन के 4,007
उल्लंघन करने वालों को पकड़ा गया है।
SR1million जुर्माना और 15 साल जेल
23 लोगों को पकड़ा गया है जो इन घुसपैठियों की मदद कर रहे थे। 224 लोग अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। घुसपैठ और नियमों के उल्लंघन के आरोप में SR1million जुर्माना और 15 साल जेल का प्रावधान है।



