SAUDI : मात्र एक सप्ताह के अंदर 15 हज़ार आरोपी गिरफ्तार, रेजिडेंसी, श्रम कानून और बॉर्डर सिक्योरिटी का उल्लंघन
रेजिडेंसी, श्रम कानून और बॉर्डर सिक्योरिटी कानून का उल्लंघन का आरोप
सऊदी में रेजिडेंसी, श्रम कानून और बॉर्डर सिक्योरिटी कानून का उल्लंघन करने के आरोप में हजारों लोगों गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने 14,837 आरोपियों को पकड़ा है।
बताते चलें कि यह सारी गिरफ्तारी चार से 10 अगस्त के बीच की गई है। इस दौरान रेजिडेंसी के 8735, श्रम कानून के 4335 और बॉर्डर सिक्योरिटी कानून के 1,767 उल्लंघन करने वालों को पकड़ा गया है।

जेल और भारी जुर्माना तय
इसके अलावा 468 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बॉर्डर से चोरी छुपे घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। रेजिडेंसी और वर्क से जुड़े नियमों के उल्लंघन करने वालों की मदद करने के आरोप में 6 लोगों को पकड़ा गया है। इन मामलों में आरोपी साबित होने पर 15 साल तक की जेल और SR1million तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।



