अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर जांच की जाती है ताकि अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा सके। हाल ही में किए गए जांच अभियान के दौरान 19,431 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक सप्ताह के अंदर किए गए हैं गिरफ्तार

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी 2024 के बीच की गई है। इस दौरान रेजिडेंसी लॉ के 11,897, बॉर्डर सुरक्षा कानून के 4,254 और लेबर लॉ के 3,280 उल्लंघन कर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ 971 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। 36 आरोपी सऊदी से अवैध तरीके से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। प्रवासियों को सलाह दी गई है कि बिना डॉक्यूमेंट के कभी भी आवागमन की कोशिश न करें वर्ना SR1 million का जुर्माना और 15 साल तक की जेल हो सकती है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment