अबू धाबी में 23,000 प्रवासी कामगारों को दिया सैलरी, घर तक पहुँचाया गया पैसा

Lov Singh21 August 20201 min read38 viewsUAE

एक नजर पूरी खबर

  • अबू धाबी में mobile labour court के तहत हुई सुनवाई
  • 23,000 से अधिक मजदूरों को मिला उनका रूका हुआ वेतन
  • कपनियां घर पर पहुंचायेंगी सभी कामगारों की सैलरी

Abu Dhabi launches mobile courtroom

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इस वर्ष अबू धाबी के mobile labour court के माध्यम से भारी संख्या में मामलों पर सुनवाई हुई। इसके तहत 23,000 से अधिक मजदूरों को इस साल उनके घर पर Dh261 मिलियन की unpaid मजदूरी दी गई। बता दे यह मामले जनवरी से जून के बीच दर्ज कराएं गए थे ।

वहीं फरवरी में एक मामले में, एक catering कंपनी के 700 से अधिक श्रमिकों ने मोबाइल कोर्ट में केस दर्ज कराया, जिस पर सुनवाई के बाद उन्हें उनकी  unpaid सैलरी का Dh26 मिलियन तक कै पैसा दिया गया।

Abu Dhabi mobile court

इसके साथ ही अधिकारियों ने पारिश्रमिक पर श्रमिकों और उनके नियोक्ता के बीच साल भर से चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए मानव संसाधन और अमीरात (मोहर) मंत्रालय के साथ सहयोग किया। वेटर, रसोइया, प्रशासक और ड्राइवर सहित श्रमिकों ने कार्रवाई के दौरान बिना वेतन के महीनों का समय बिताया था क्योंकि कंपनी वित्तीय संकट से जूझ रही थी।

बता दे इस साल जून में, अबू धाबी न्यायिक विभाग द्वारा शुरू की गई इस नई mobile labour court प्रक्रिया के माध्यम से 733 कामगारों का अदालतों का दौरा किए बिना उनके आवास पर उनका रूका हुआ वेतन प्राप्त करने में उनकी मदद की गई।

 GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment