विदेश जाने वाले लोगों के पास वीजा पासपोर्ट होना जरूरी है। वैधता के साथ उसे समय समय पर रिन्यूअल कराना भी जरूरी है। OMAN में ऐसे कई प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास एंट्री के लिए वीजा पासपोर्ट नहीं था। इन सभी आरोपियों को Entry पॉइंट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल टास्क ने करीब 25 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जारी किया बयान
रॉयल ओमान पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि Dhofar Governorate Police Command की स्पेशल टास्क पुलिस यूनिट ने Salalah में 25 से भी अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। सभी आरोपी अफ्रीकी सहित एशियाई देश की नागरिक हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बाकी अफ्रीकी और 2 एशियाई नागरिकता के हैं। यह सभी देश में अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है और कहा गया है कि उन्हें कभी भी एंट्री वीजा नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।