OMAN : विदेशी करेंसी बेचकर ठगने के आरोप में तीन लोग पकड़े गए
3 लोगों को गिरफ्तार किया गया
रॉयल ओमान पुलिस में फ्रॉड के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विदेशी करेंसी बेच रहे थे। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विदेशी करेंसी बेचने का आरोप
ओमान पुलिस ने अपने बयान में बताया है Directorate General of Inquiries and Criminal Investigation ने अरबी नागरिकता के इन लोगों को फ्रॉड और विदेशी करेंसी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमानी रियाल के बदले विदेशी मुद्रा बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।



