KUWAIT : रेजीडेंसी समेत लेबर वीजा नियमों का उल्लंघन, 30 से अधिक प्रवासियों को किया गया डिपोर्ट
अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की जांच की जा रही है
कुवैत में अवैध तरीके से रहने वाली प्रवासियों की जांच की जा रही है। इस दौरान कई प्रवासियों की गिरफ्तारी की जाती है। कानूनी कार्यवाही के बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाता है। अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि जांच अभियान के बाद 30 से अधिक प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
कुवैती पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि 30 प्रवासियों को फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के द्वारा यह छापेमारी Al Ahmadi और Al Farwaniya में की गई है।

आरोपियों के पास से बरामद किया गया सामान
इन आरोपियों के पास से पैसे, मोबाइल फोन और चोरी किए गए सामान बरामद किए गए हैं। आरोपियों को deportation department भेज दिया गया है। इनमें से कई आरोपियों ने Kuwait City और Al Ahmadi ने अवैध बिजनेस शुरू कर दिया है। अवैध कामगारों को काम देने वाली कंपनियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जो भी प्रवासी विदेश में काम करने जाते हैं उनके पास वैध रेजिडेंस परमिट और लेबर वीजा होना चाहिए।