KUWAIT : पिछले वर्ष करीब 30 हज़ार प्रवासियों को किया गया डिपोर्ट, सबसे अधिक भारतीय शामिल

Lov Singh3 January 20231 min read3 viewsIndia

कई कारणों से आरोपियों को देश निकाला की सजा दी गई है

कुवैत में कई कारणों से आरोपियों को देश निकाला की सजा दी जा रही है। कई आरोपियों पर रेसीडेंसी समेत कई तरह के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। यही कारण है कि सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इन आरोपियों को पकड़कर देश निकाला की सजा दी जा रही है। वर्ष 2022 में करीब 30000 प्रवासी को देश निकाला की सजा दी गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

वर्ष 2022 में करीब 30000 प्रवासियों को डिपोर्ट किया

जानकारी के लिए बता दें कि आंतरिक मंत्रालय ने वर्ष 2022 में करीब 30000 प्रवासियों को डिपोर्ट किया है। कहा गया है कि इनपर ज्यूडिशियल के साथ कई कारणों के आरोप की सजा दी गई है। कई प्रवासियों पर drug abuse, fights, thefts, alcohol production, expired residence और किसी न किसी तरह कुवैत के नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

सबसे अधिक भारतीय शामिल

बताया गया है कि करीब 17,000 पुरुषों और 13,000 महिलाओं को डिपोर्ट किया गया है। इसमें सबसे अधिक पुरुष भारतीय 6,400 को डिपोर्ट किया गया है। इसके अलावा Bangladeshis (3,500) और Egyptians (3,000) थे। वहीं महिलाओं की बात करें तो Filipinos (3,000) Sri Lankans (2,600) Indians (1,700) और Ethiopians (1,400) थी।

Share:

Comments

Leave a comment