नया बैंक क़ानून के बाद Private Bank में इन सुविधाओं के लिए 500 रुपये चार्ज, SBI, PNB और सरकारी बैंक हुआ मुफ़्त

Lov Singh2 July 20232 min read2 viewsFinance

बैंक में कीमती वस्तुओं को रखने के लिए लॉकर की सुविधा लेने वाले लोगों से अब बैंक नए प्रकार के चार्ज वसूलना शुरू कर रहे हैं. दरअसल अब बैंक में रखे हुए आपके सामान अगर लॉकर से किसी भी स्थिति में गायब होते हैं तो बैंक को सालाना लॉकर शुल्क का 100 गुना ग्राहक को देना होगा.

बैंक में चालू हो गया है नया चार्जेज.

इस नए लागू हुए नियम को ग्राहकों के साथ एग्रीमेंट में लाने के लिए बैंक कई प्रकार के स्टांप शुल्क वसूल रहे हैं तथा इसके साथ ही फाइन चार्ज के नाम पर जेब ढीली कर रहे हैं. पुराने लॉकर एग्रीमेंट में लोगों के लॉकर से गायब हुए सामान या किसी आपात स्थिति में लॉकर के अंदर उपलब्ध चीजें बर्बाद होने के उपरांत ग्राहकों के लिए रिकवरी कुछ नहीं होती थी.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नए नियम में आने के लिए ग्राहकों को बैंक के साथ में लॉकर एग्रीमेंट करने हैं और इस एग्रीमेंट के लिए अब बैंक के तरफ से ग्राहकों को कांटेक्ट किया जा रहा है.

सरकारी बैंक वाले पूरा खुश.

पंजाब नेशनल बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य सरकारी बैंक सिर्फ नए एग्रीमेंट के लिए ग्राहकों से केवल केवाईसी से जुड़े कागजात ले रहे हैं जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड और दो फोटो. एग्रीमेंट फॉरमैट पर मुफ्त में सरकारी बैंक हस्ताक्षर ले रहे हैं और इसके बदौलत वह किसी भी प्रकार का शुल्क अपने ग्राहकों से नहीं वसूल रहे हैं.

प्राइवेट बैंक वालों को लग रहा है ₹500 का न्यूनतम शुल्क.

निजी क्षेत्र के बैंक इन्हीं सारे कामों के लिए स्टांप शुल्क के तौर पर ₹500 अपने ग्राहकों से वसूल रहे हैं जिसके वजह से ग्राहकों और निजी बैंक के बीच में कई बार तनातनी कई शाखाओं में देखी गई है.

Share:

Comments

Leave a comment