ओमान में 1 महीने के अंदर 626 प्रवासी उल्लंघन मामले में गिरफ्तार, 391 हुए डिपोर्ट
कई अवैध प्रवासियों की हुई गिरफ्तारी
पिछले महीने फरवरी में ओमान में कई नियमों के उल्लंघन के आरोप में करीब 5 सौ से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान कई ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाती है जो अवैध रूप से रह रहे हैं या अवैध रूप से काम कर रहे हैं या अपने मालिक को छोड़कर भाग गए हैं। जब कभी ऐसा होता है कि कामगार अपने मालिक को छोड़कर भाग जाते हैं तब वह कई स्थानों पर अवैध रूप से रहने लगते हैं।

भागे हुए कामगार का वीजा हो जाता है एक्सपायर
वहीं ऐसे भागे हुए कामगार का वीजा एक्सपायर हो जाता है और अपना पेट पालने के लिए वह किसी भी तरह का अवैध काम शुरू कर देते हैं। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इस तरह के कामगारों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहता है। अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ने की कोशिश की जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार फरवरी में Muscat Governorate में अलग अलग तरह के नियम उल्लंघन मामले में 626 प्रवासियों को पकड़ा गया है। इसमें से 391 को उनके देश डिपोर्ट कर दिया गया है। इसमें से 68 ऐसे थे जो दूसरे नियोक्ता के साथ काम कर रहे थे।



