8 पूर्व कर्मचारियों को किया गया है गिरफ्तार

क़तर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद अभी तक कोई भी सकारात्मक खबर नहीं मिली है। कर्मचारी करीब 72 दिनों से वहां पर फंसे हुए हैं ऐसे में उनके परिवार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन किसी तरह का फायदा ना होने के बाद घर वाले बेहाल हैं।

क्यों गिरफ्तार किया गया है 8 नौसेना के अधिकारियों को?

बताते चलें कि कतर में सभी 8 भारतीय दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज में काम करते थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नेवी को प्रशिक्षण दे रही थी। इन अधिकारियों को किस खास वजह से पकड़ा गया है इसकी पूरी जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सुरक्षा संबंधी मामलों में इन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

कब हुए गिरफ्तार और अब तक मामला कहां तक पहुंचा?

मिली जानकारी के अनुसार कतर की खुफिया एजेंसी ने इन सभी को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। लेकिन दोहा में मौजूद भारतीय दूतावास को इस बात की जानकारी सितंबर में मिली थी। फिर सितंबर के आखिर में इन्हें परिवारवालों से फोन पर बात करने की भी अनुमति दी गई थी।

3 अक्टूबर और नवंबर में दूतावास के अधिकारी को इनसे मिलने की अनुमति दी गई। भारत सरकार पिछले 10 दिनों इन अधिकारियों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए भारत सरकार ने वरिष्ठ अफसरों को दोहा भेजा गया है।

 

 

 

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *