बड़ी संख्या में भारतीय कामगार करते हैं काम

खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार काम करने के लिए जाते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनमें प्रवासियों के साथ फ्रॉड की खबरें सामने आती हैं। हाल ही में तीन भारतीय प्रवासी अरेबियन सी से होते हुए कुवैत से भागकर वापस भारत लौटे थे। 6 फरवरी को मुंबई पुलिस ने एक बोट बरामद किया था। उस बोट पर 3 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों Kanyakumari, Tamil Nadu के रहने वाले हैं।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार तीन भारतीय प्रवासी कुवैत में अपने नियोक्ता से परेशान होकर समुंद्र के रास्ते ही भारत भाग आए थे। इन प्रवासियों में 29 वर्षीय Vijay Vinod Anthony, 31 वर्षीय Nidiso Deto और 29 वर्षीय Sahya Anthony Anish शामिल थे।

हालांकि तीनों को अवैध तरीके से भारत में एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपी समुंद्र के रास्ते होते हुए Saudi Arabia, Qatar, Muscat, Oman और Pakistan होकर भारत में आए थे। इनके खिलाफ कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। इनके अलावा 8 और प्रवासी कुवैत में अपने नियोक्ता के बंदी हैं जिन्हें बचाने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment