Mini Land Cruiser सस्ती SUV जल्द होगी लॉन्च. Hybrid के साथ मिलेगी तगड़ी माइलेज, Land Cruiser से इतने लाख सस्ती होगी ये गाड़ी
Toyota Mini Land Cruiser: टोयोटा कंपनी अपनी फेमस और लग्जरी ऑफ-रोड गाड़ी लैंड क्रूजर का छोटा और सस्ता वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में लगी है, जल्द ही कंपनी इस गाड़ी को ग्लोबल लॉन्च करेगी? भारतीय कार बाजार में टोयोटा कंपनी की लैंड क्रूजर काफी फेमस SUV गाड़ी है।

Toyota Mini Land Cruiser: 16.60 लाख कीमत कम होगी
लेटेस्ट रिपोर्ट के अकॉर्डिंग टोयोटा कंपनी की यह अपकमिंग गाड़ी कंपनी की लैंड क्रूजर से $20,000 यूएस डॉलर सस्ती होगी, यानी कि अगर इसे भारतीय पैसों में कन्वर्ट करें, तो 16.60 लाख रुपए तक इस गाड़ी की कीमत कम होगी स्टैंडर्ड लैंड क्रूजर के मुकाबले में, जो कि काफी अच्छी बात है, कम कीमत होने की वजह से इस गाड़ी की सेल में इजाफा हो सकता है।

इलेक्ट्रिक वर्जन में भी होगी लॉन्च
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस गाड़ी का नाम मिनी लैंड क्रूजर हो सकता है? और लैंड होपर भी हो सकता है? इस गाड़ी में हाइब्रिड पावर ट्रेन के साथ ICE पावर ट्रेन भी ऑफर किया जाएगा और ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा ह, इस गाड़ी के लॉन्च के बाद गाड़ी इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च की जा सकती है।




