₹6.33 लाख कीमत वाली इस 7 सीटर फैमिली कार पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, हर महीने गाड़ी के बिक रहे हैं 1,300 से ज्यादा यूनिट
Renault Triber Latest Discount: अगर आपका बजट 6 से 9 लाख रुपये के बीच है और आप 7 सीटर फैमिली कार खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि रेनॉल्ट कंपनी अपनी ट्राइबर गाड़ी पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है दिसंबर 2023 वाले महीने में
Renault Triber Latest Discount: ₹50,000 का टोटल डिस्काउंट
रीनॉल्ट कंपनी की इस 7 सीटर फैमिली कार ट्राइबर पर दिसंबर 2023 वाले महीने में ₹50,000 तक का टोटल डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमे ₹20,000 का कैश डिस्काउंट, ₹20,000 का ही एक्सचेंज बोनस और ₹10,000 का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

कीमत 6.33 लाख रुपए से शुरू
गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 6.33 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 8.17 लाख रुपए से शुरू होती है, गाड़ी में 999cc का इंजन मिलेगा ये गाड़ी सिर्फ पेट्रोल फ्यूल टाइप के साथ ही आती है मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में, गाड़ी में 20 Kmpl तक की माइलेज मिलेगी।

सेफ्टी पैकेज में मिलेंगे ये फीचर्स
सेफ्टी पैकेज के अंदर गाड़ी में 4 एयरबैग दिए गए हैं और इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सभी एडवांस फीचर्स से लैस हैं।




