• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

बाहर से रेलवे टिकट लेने वाले रहे सावधान, 128 लोग हुए गिरफ़्तार. 2850 टिकट ज़ब्त

Lov Singh by Lov Singh
दिसम्बर 12, 2023
in India
0
0
SHARES
46
VIEWS

बाहर से रेलवे टिकट लेने वाले रहे सावधान, 128 लोग हुए गिरफ़्तार. 2850 टिकट ज़ब्त

Lov Singh · दिसम्बर 12, 2023

Train Ticket Rules: सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिविजन के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन में टिकटों में दलाली को रोकने के लिए और आम पैसेंजर्स के लिए ट्रेन जर्नी को आसान बनाने के लिए टिकट दलालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. सेंट्रल रेलवे मुंबई मंडल RPF टीम साइबर सेल से प्राप्त डेटा और दूसरे इनपुट्स के आधार पर छापेमारी करती है. इस अभियान में ज्यादातर छापे मुंबई मंडल पर निजी ट्रैवल एजेंसियों के परिसरों में मारे गए हैं.

 

सेंट्रल रेलवे ने एक रिलीज में बताया कि टिकट दलालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रेलवे ने अप्रैल से नवंबर 2023 माह के दौरान 128 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 64.61 लाख रुपये मूल्य के 2850 टिकट जब्त किए गए हैं.


नवंबर में इतने लोगों पर हुई कार्रवाई

नवंबर 2023 के महीने में, RPF, मुंबई मंडल ने रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत दलाली के 10 मामले दर्ज किए, जबकि नवंबर 2022 में 8 मामले दर्ज किए गए थे. उपरोक्त अधिनियम के तहत 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और नवंबर 2023 में इन दलालों से 3,78,747/- रुपये मूल्य के 179 टिकट भी जब्त किए गए.

अप्रैल से अभी तक 128 व्यक्ति गिरफ्तार

वहीं इसके अलावा, रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत, चालू वर्ष के दौरान अप्रैल 2023 से नवंबर 2023 तक, दलाली (टाउटिंग) के 107 मामले दर्ज किए गए और 128 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 की इसी अवधि के दौरान टाउटिंग के 96 मामले दर्ज किए गए और 107 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई थी.

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि कुल 2850 टिकट जब्त किए गए और अप्रैल 2023 से नवंबर 2023 की अवधि के लिए 64,61,203/- रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई, जबकि अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 की इसी अवधि के दौरान 3280 टिकटों और 62,15,188 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई थी.

विभिन्न सॉफ्टवेयर से लैस आरपीएफ आईटी सेल स्टाफ और कौशल विकास केंद्र की एक समर्पित टीम ई-टाउटिंग जांच, साइबरस्पेस निगरानी, सीसीटीवी निगरानी आदि में सहायता प्रदान करती है.

वैध टिकट के साथ यात्रा करें पैसेंजर्स

मध्य रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध रेलवे टिकटों के साथ यात्रा करें और अनधिकृत एजेंटों या दलालों से टिकट न खरीदें क्योंकि इससे अनियमित यात्रा हो सकती है और रेलवे अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई के अलावा जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

2024 Mahindra XUV300 Facelift की सेल डेट का हुआ खुलासा, नई किआ सोनेट और टाटा नेक्सोन का करेगी खेल खत्म

Next Post

RBI के अनुसार लोन नहीं भरने से भी चलेगा काम. CIBIL और बाक़ी के कार्यवाई वाले फर्जी ख़बरों से बाहर आइए

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

World

बलूच विद्रोही महिलाओं ने पाक सैनिकों पर बोला बड़ा हमला, ISI हेडक्वार्टर को बनाया निशाना

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' के तहत सुरक्षा बलों पर अब तक का...

Read moreDetails

London से Bengaluru आ रही Air India फ्लाइट में बड़ी खराबी, इंजन स्विच में आई दिक्कत के बाद विमान Ground

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Airport T-3 Update: अब T-3 से नहीं उड़ेंगी कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स, Pier-C हुआ इंटरनेशनल, जानिए नया रूट

फ़रवरी 3, 2026

भारत-पाक मैच न होने पर होगा 2200 करोड़ का नुकसान, Broadcaster JioStar को लगेगा बड़ा झटका

फ़रवरी 3, 2026
Next Post

RBI के अनुसार लोन नहीं भरने से भी चलेगा काम. CIBIL और बाक़ी के कार्यवाई वाले फर्जी ख़बरों से बाहर आइए

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906