IPL 2024 CSK के लिए खेलना चाहता है साउथ अफ्रीका के ये तेज गेंदबाज, क्या इस IPL Auction में CSK फ्रेंचाइजी खरीदेगी इस गेंदबाज को?
IPL 2024 CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को दुबई में होगा। इस ऑक्शन के अंदर सभी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में अच्छे और नए प्लेयर को ऐड करना चाहेगी, इस आर्टिकल में साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने बताया है कि वह CSK के लिए खेलना चाहते हैं।
IPL 2024 CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उत्साहित हैं कोएट्जी
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए अच्छा परफॉर्म किया। उन्होंने इंटरव्यू देते कहा कि “धोनी के अंडर खेलना मेरे लिए एक बड़ी अपॉर्चुनिटी होगी मैं उनसे बहुत सारी चीज सीखूंगा और एक्सपीरियंस करूंगा” “जो इस वक्त में सबसे महान कप्तान है”।
CSK पावरफुल फ्रेंचाइजी है – कोएट्जी
आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में उन्होंने कहा कि “ये फ्रेंचाइजी एक परिवार की तरह है”, “यह पावरफुल और ऑसम फ्रेंचाइजी है” अब यह देखना होगा कि कौन सी टीम इस नीलामी में जेराल्ड कोएट्जी को खरीदती है?
CSK के पास टोटल 31.40 करोड रुपए है
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पास जो अभी पर्स उपलब्ध है, उसमें टोटल 31.40 करोड रुपए शामिल है और इसके साथ ही फ्रेंचाइजी के पास इसमे 6 स्लॉट बचे हुए हैं, जिनमें से 3 स्लॉट इंडियन खिलाड़ी और 3 स्लॉट ओवरसीज खिलाड़ियों के लिए हैं।



