UAE Big Ticket : ड्राईवर ने जीता Dh20 million का ईनाम, पिछले 5 सालों से लगातार कर रहे हैं पार्टिसिपेट
प्राईवेट ड्राइवर ने जीता Dh20 million का ग्रैंड प्राइज
Big Ticket में भाग लेकर Al Ain के प्राईवेट सेक्टर के ड्राईवर ने Series 259 Big Ticket Live draw में Dh20 million का ग्रैंड प्राइज जीत लिया है। Munavar Fairoos नामक यह प्रवासी पिछले 5 सालों से हर महीने बिग टिकट में भाग लेते हैं। आखिरकार उनकी किस्मत बदल ही गई है।

नहीं हो रहा है यकीन
इस बात की जानकारी दी गई है कि इतने वर्षों से टिकट खरीदने के बावजूद उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वह जीत गए हैं। उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि वो जीत जायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि अभी प्लान नहीं किया है कि इन पैसों को कहां खर्च करेंगे।
भारतीय प्रवासी ने भी जीता ईनाम
वहीं Suthesh Kumar Kumaresan नामक प्रवासी फोर्थ weekly e-draw विजेता घोषित हुए हैं। उन्होंने Dh1 million जीत लिया है। इस लकी ड्रॉ में कई प्रवासी विजेताओं ने भी ईनाम जीता है। इनमें Indian, Palestinian, Lebanese, और Saudi Arabia के नागरिक शामिल हैं।



