OMAN : प्रवासी कामगारों को अवैध काम पड़ा महंगा, 66 लेबर लॉ उल्लंघन में हुए गिरफ्तार
अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी
ओमान में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान जारी है। श्रम मंत्रालय के द्वारा समय-समय पर ऐसी जांच अभियान चलाए जाते हैं ताकि अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। श्रम मंत्रालय के द्वारा हाल ही में हुए जांच अभियान में 60 से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

60 से अधिक प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार
बताते चलें कि श्रम मंत्रालय ने इन आरोपियों को Barka, South Al Batinah Governorate में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। लेबर लॉ नियम उल्लंघन के मामले में 60 से अधिक प्रवासियों को पकड़ा गया है। इस दौरान अवैध रूप से काम करते 66 प्रवासी पकड़े गए हैं।
विदेश में काम करने वाली प्रवासियों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि उन्हें किसी भी कीमत पर लेबर लॉ नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। जांच के दौरान पकड़े जाने पर उनके खिलाफ करी कार्यवाही की जाएगी। वर्क वीजा और पासपोर्ट की मदद से ही किसी भी देश में काम करने की इजाजत होती है।



