ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर उठा लो फटाफट, मार्च महीने में इतने हजार रुपये का मिल रहा है डिस्काउंट
Ola Electric Scooter S1 के सभी वेरिएंट पर मिलेगा डिस्काउंट
ओला इलेक्ट्रिक कंपनी ने अपने वैलेंटाइन डे ऑफर को भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 2024 तक बढ़ा दिया है। कंपनी अपना पोर्टफोलियो के अंदर शामिल S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
₹25,000 डिस्काउंट मिलेगा
S1 X (2kWh) वेरिएंट की कीमत अब ₹25,000 डिस्काउंट के साथ ₹79,999 रह गई है। S1 X (3kWh) वेरिएंट की नई कीमत ₹89,999 से शुरू है। S1 X+ (3kWh) वेरिएंट की कीमत ₹84,999 से शुरू है। S1 X (4kWh) वेरिएंट की कीमत ₹109,99 से शुरू है।

31 मार्च 2024 तक वैलिड रहेगा
Ola S1 Air वेरिएंट की कीमत ₹25,000 डिस्काउंट के बाद अब ₹104,999 रह गई है। इसके साथ ही इस लाइनअप के आखरी वेरिएंट Ola S1 Pro की नई कीमत ₹129,999 से शुरू है। भारत के अंदर यह ऑफर 31 मार्च 2024 तक वैलिड रहेगा।





