RBI ने 2 हज़ार के नोट एक्सचेंज को लेकर जारी किया अपडेट, 1 अप्रैल को ऑफिस में नहीं कर सकेंगे डिपॉजिट
2 हज़ार के नोट बदली को लेकर दी गई जानकारी
Reserve Bank of India (RBI) ने 2 हज़ार के नोट बदली को लेकर नई जानकारी दी है। कहा गया है कि 2 हज़ार के नोट को बदलने और जमा करने की सुविधा 1 अप्रैल को नहीं प्रदान की जाएगी। 1 अप्रैल को यह सेवा 19 ऑफिस में उपलब्ध नहीं होगी।

फिर कब से 2 हज़ार के नोट बदली की सेवा की जायेगी शुरू?
आरबीआई को आधिकारिक रिलीज के अनुसार 2 हज़ार के नोट को बदलने और जमा करने की सुविधा 2 अप्रैल से फिर से शुरू कर दी जाएगी। अगर आपके पास 2 हज़ार रुपए के नोट हैं तो इन्हें तुरंत ही इन ऑफिस में जाकर बदल सकते हैं। 19 मई 2023 से ही 19 RBI के द्वारा तय किए गए ऑफिस में नोट बदलने की अनुमति दी गई है।
1 मार्च 2024 के स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक 2 हज़ार के करीब 97.62% नोट को बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटा दिया गया है। वर्ष 2016 के नवंबर में इस नोट को लागू किया गया था। लेकिन फिर 2 हज़ार नोट को वापस जमा करने का आदेश दे दिया गया है।





