IGI AIRPORT पर भारतीय यात्री हुआ गिरफ्तार, बरामद किया गया लाखों का सोना और पर्स
सोने के साथ किया गया गिरफ्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। भारतीय यात्री को 671grams सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उसके पास से महंगे पर्स भी बरामद किए गए हैं।

Kuala Lumpur से आया था आरोपी
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी Kuala Lumpur से भारत आए था। चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों की होश उड़ गए क्योंकि आरोपी के पास भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया। आरोपी को Customs Act, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के द्वारा इस मामले में जांच जारी है।
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
इस बात की जानकारी दी गई है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों के द्वारा भारी मात्रा में सोने की तस्करी की कोशिश की जाती है। लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लेते हैं और नई तकनीक से लैस होते हैं ताकि किसी भी शातिर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जा सके।





