UAE : डायमंड मर्चेंट बनकर युवक ने उड़ा लिए महिला के Dh500,000 रकम, ऑनलाईन फ्रॉड से सावधानी जरूरी
व्यक्ति ने की महिला के साथ ठगी
संयुक्त अरब अमीरात में एक महिला ने अपनी आपबीती सुनते हुए लोगों को ऑनलाइन स्कैन से बचकर रहने की सलाह दी है। महिला ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने डायमंड मर्चेंट के रूप में परिचय देकर करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। बताया गया कि महिला को उस व्यक्ति ने ही सबसे पहले यूरोपीय देश में मिलने के लिए बुलाया था।

महिला को भावुक कर उसके साथ की ठगी
महिला ने अपनी आप बीती सुनते हुए बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को डायमंड मर्चेंट बताया था और उन्हें महंगे गिफ्ट भी दिया करता था। इसी दौरान उस व्यक्ति ने महिला से उसकी निजी जानकारी इकट्ठा कर लिया और उसका विश्वास भी जीत लिया।
अचानक एक दिन उस व्यक्ति ने कहा कि पैसेवाला होने के कारण उसकी जान को खतरा है। इससे बचने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। महिला ने उसे बचाने के लिए Dh500,000 दे दिए। लेकिन जब महिला के सारे पैसे खतम हो गए तब उस व्यक्ति ने उन्हें छोड़ दिया। तब जाकर महिला को पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है।





