पल में बदल गई व्यक्ति की किस्मत, डिनर लेने गया था लेकिन लेकर लौटा करोड़ों रुपए का जैकपॉट
कभी भी बदल सकती है इंसान की किस्मत
यह कहा नहीं जा सकता है कि किसी इंसान की किस्मत कब बदल जाए। इसलिए यह कहा जाता है कि हमें हर तरह की स्थिति में सकारात्मक रहना चाहिए। अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ इसी तरह की घटना हुई है जिसमें वह करोड़पति बन गया है। अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले ट्र्क ड्राइवर के साथ ऐसा ही हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति ने राशन की दुकान से अपने लिए डिनर का इंतजाम कर रहा था इसी दौरान उसे वह टिकट मिल गया जिसने उसकी जिंदगी बदल दी। विजेता ने बताया कि वह दुकान पर चिकन लेने गया था इसी दौरान उसकी नजर टिकट पर पड़ी।

उसने खरीद लिया वह टिकट
इसके बाद उसने तुरंत वह टिकट खरीद लिया। टिकट खरीदने के बाद जब टिकट को स्क्रेच किया गया तो सामने रिजल्ट पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि उसने $500,000 जीत लिया था। उस व्यक्ति ने बताया है कि वह वेकेशन पर जायेगा।





