BAHRAIN : वाहन चालकों के लिए की गई रोड क्लोजर की घोषणा, 21 मई से किया गया लागू
अधिकारियों के द्वारा की गई है रोड क्लोजर की घोषणा
बहरीन में अधिकारियों के द्वारा रोड क्लोजर की घोषणा की गई है जिसमें कहा गया है कि इन सड़क पर एक या दो लेन को बंद रखा जाएगा। Ministry of Works के द्वारा इस बात की जानकारी की गई है कि Sanabis Area के Budaiya Highway के पास Avenue 2 और King Faisal Highway के बीच एक या दो लेन को बंद रखा जाएगा।
अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि दोनों ही डायरेक्शन में लेन को बंद रखा जाएगा। बताया गया है कि एक दिन को दोनों डायरेक्टिंग से बंद कर दिया जाएगा और बाकी दो लेन में यात्रियों का आवागमन जारी रहेगा।

अब से लागू की जायेगी पाबंदी?
अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि यह पाबंदी मंगलवार 21 मई से 11:00 PM से लागू किया जाएगा।यह पाबंदी एक सप्ताह के लिए लागू की जाएगी और और इस दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना जरूरी होगा।





