UAE : प्रवासी ने नोटों से भरा हुआ थैला किया पुलिस के हवाले, सर्टिफिकेट के साथ किया गया सम्मानित
एक व्यक्ति को उनकी ईमानदारी के लिए किया गया है सम्मानित
संयुक्त अरब अमीरात में एक व्यक्ति को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया है। मेरी जानकारी के अनुसार अजमान में एक प्रवासी को नोटों से भरा हुआ थैला मिला था जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।
बताते चलें कि Abdel Fattah Mahmoud नामक प्रवासी को Egyptian प्रवासी को एटीएम जाने के दौरान Dh149,000 का रकम मिला था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को संपर्क किया और पुलिस स्टेशन जाकर अधिकारियों को वह रुपए सौंप दिए।

पुलिस अधिकारियों ने किया सम्मान
उनके इस कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया है। उन्हें certificate of appreciation भी दिया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने केवल अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाया है। सम्मान पाए जाने पर उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं जिनमें लोगों को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया जाता है। हाल ही में एक भारतीय बच्चे को उसकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया था।




