OMAN : 12 कैटेगरी के नागरिकों के लिए शुरू की गई Visa सेवा, पिछले साल 31 अक्टूबर को लगाया गया था प्रतिबंध
बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा की सेवा
ओमान सरकार के द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा की सेवा फिर से शुरू की जा रही है। Bangladesh Social Club Oman के चेयरमैन Sirajul Haque के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ओमान के द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा की सेवा शुरू की जाएगी।

12 कैटेगरी के नागरिकों को दी जाएगी वीजा की सेवा
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि 12 कैटेगरी के नागरिकों को यह सेवा दी जाएगी जिसमें family visas, जीसीसी देशों में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए विजिट विजा, doctor’s visas, engineers’ visas, nurses’ visas, teachers’ visas, accountants’ visas, investor visas, और सभी तरह के आधिकारिक वीजा शामिल है।
बताते चलें कि पिछले साल 31 अक्टूबर को ओमान के द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों के सभी कैटेगरी को वीजा जारी करना बंद कर दिया गया था। लेकिन अब यह सेवा फिर से शुरू की जा रही है। इसकी मदद से यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी।





