UAE : वाहन चालकों के लिए जारी किया गया अपडेट, 2 जून तक E11 पर आवागमन पर लगी पाबंदी
वाहन चालकों के लिए जारी की गई अपडेट
संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए जरूरी अपडेट जारी करते हुए कहा गया है कि एक मेजर रोड पर तत्कालीन पाबंदी लगाई गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि अबू धाबी में एक रोड को 31 में से बंद रखा जाएगा। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Sheikh Maktoum Bin Rashid Road (E11) पर शुक्रवार 31 में दोपहर 11:00 से लेकर रविवार 2 जून दोपहर 12:00 बजे तक पाबंदी लगाई जाएगी।
इस रोड क्लोजर के दौरान वाहन चालकों को इस रास्ते से आवागमन की अनुमति नहीं होगी। अबू धाबी में Al Mafraq की तरफ जाने वाले दो लेन को बंद रखा जाएगा।

सोशल मीडिया के जरिए दी गई है जानकारी
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा दी गई है। यह भी बताया गया है कि 1 जून से Madinat Al Riyadh के Al Burouq Street पर नया ट्रैफिक सिग्नल एक्टिवेट कर दिया जाएगा। सड़क पर सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की अपील की गई है।





