• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

भारत में भीषण हादसा: Accident से दर्जन भर से ज़्यादा लोगों की मौत, नए साल में पसरा मातम

Lov Singh by Lov Singh
जनवरी 1, 2021
in India
0
0
SHARES
13
VIEWS

भारत में भीषण हादसा: Accident से दर्जन भर से ज़्यादा लोगों की मौत, नए साल में पसरा मातम

Lov Singh · जनवरी 1, 2021

नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा कहर बरपा रहा है। घने कोहरे के चलते रफ्तार का कहर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में कई सड़क हादसे हुए हैं। विभिन्न हादसों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यूपी: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से भिड़ी बस, 4 यात्रियों की मौत

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने घने कोहरे में सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में डबल डेकर बस पीछे से घुस गई। हादसे में बस सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएससी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। दहशत में यात्री खिड़कियां तोड़ कर बस से कूदे, और जान बचाई। क्रेन की मदद से 5 फिट कंटेनर के अंदर घुसी बस को बाहर निकाला गया। एसओ राज बहादुर सिंह ने बताया कि बस में लगभग 70 से 75 यात्री सवार थे, जो कि लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। बताया कि घने कोहरे के चलते कंटेनर भी किसी वाहन से टकरा कर सड़क पर खड़ा हुआ था। उसका चालक भाग निकला है।


 

आगरा में कई वाहन भिड़े, पांच लोगों की मौत

आगरा मंडल में नववर्ष की पहली सुबह कोहरे ने कहर बरपाया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के दो जगहों पर कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए। हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पहला हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 पर हुआ। यहां कोहरे के कारण कई वाहन भिड़ गए। इससे दो लोगों की मौत हो गई है। दूसरा हादसा माइल स्टोन 92 पर हुआ है। यहां भी कई वाहन टकराए। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। दोनों हादसों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद में खड़े ट्रक में घुसी कार, एक साल के मासूम समेत तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच नए साल के पहले ही तीन हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद बिजनौर मार्ग पर छजलैट थानाक्षेत्र में दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास खड़े ट्रक में इको कार घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने भी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम समेत तीन की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

 

यूपी: इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में आपस में टकराए वाहन, तीन की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नए साल के पहले दिन भीषण कोहरा वाहन चालकों के लिए आफत बना हुआ है। साल के पहले दिन भी घना कोहरा छाए रहने से एक बार फिर  इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कुकरैल के पास एक साथ 12 से अधिक वाहन टकरा गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

 

अलीगढ़ में कई वाहन आपस में भिड़े

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में सुबह-सुबह वाहनों की भिड़ंत हो गई। टप्पल इलाके में सुबह 8 बजे नोएडा से मथुरा जा रही बस कोहरे में खड़े ट्रक में घुसी गई। इसके पीछे कार बस में घुस गई। हादसे में कार में आग लग गई। इसके बाद एक दर्जन वाहन भिड़ गए। दुर्घटना में बस सवार यात्रियों समेत एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल भेजा गया।

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी अरब का टिकट रखने वालों के लिए अपडेट जारी, टिकट बुकिंग होता रहेगा, SAUDIA ने किया स्पष्ट

Next Post

खुशख़बरी: भारत से 8 जनवरी से फ़्लाइट शुरू, 28 देशों से बातचीत अंतिम दौर में,

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Finance

Patna Municipal Corporation का बड़ा फैसला, शेयर बाज़ार में होगी एंट्री, 200 करोड़ जुटाने का प्लान

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 5, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में विकास कार्यों को रफ़्तार देने के लिए पटना नगर निगम ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। निगम अब फंड जुटाने के लिए...

Read moreDetails

Saudi Arabia ने Germany के साथ मिलाया हाथ, ऊर्जा के क्षेत्र में हुई बड़ी डील, 2030 का रखा लक्ष्य

फ़रवरी 5, 2026

Taiwan का बड़ा ऐलान, होटल इंडस्ट्री में 6600 विदेशियों को मिलेगी नौकरी, सैलरी 32,000 NT$ तय

फ़रवरी 5, 2026

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

खुशख़बरी: भारत से 8 जनवरी से फ़्लाइट शुरू, 28 देशों से बातचीत अंतिम दौर में,

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906