फ्रिज में मिली महिला की 30 टुकड़ों में कटी हुई बॉडी, पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को सूचना
समय के साथ जहां इंसान को मानवता की ऊंचे पायदान पर जाने की कोशिश करनी चाहिए वहीं पर समाज में हो रही कुछ ऐसे भी घटनाएं हैं जो इंसान की आत्मा को अंदर तक झकझोड़ देती हैं। शनिवार को बेंगलुरु में एक ऐसी घटना की जानकारी मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के Vyalikaval के Malleswaram इलाके में एक 29 वर्षीय महिला की बॉडी फ्रिज में मिली।

घर से आ रही थी बदबू
पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि घर के आसपास से बहुत ही खराब बदबू आ रही थी जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की पहचान महालक्ष्मी नामक युवती के रूप में की है और ऐसा माना जा रहा है कि महिला की मृत्यु करीब एक सप्ताह पहले हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को जान से मारने के बाद 30 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला एक मॉल में काम करती थी और वह अपने पति से दूर रहती थी। महिला के पति को इसकी जानकारी दे दी गई है।





