KUWAIT : प्रवासियों के लिए डिजिटल Permit, सभी काम के लिए डिजिटल वर्जन ही होगा पर्याप्त
कुवैत में जनरल ट्रैफिक डिपार्टमेंट के द्वारा प्रवासी वाहन चालकों के लिए अपडेट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि आप सभी ड्राईविंग परमिट डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध होंगी। यह भी बताया गया है कि इस आंतरिक मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक एप्लीकेशन से प्राप्त किया जा सकेगा।

प्रवासी वाहन चालकों के लिए लागू किया जाएगा यह डिजिटल परमिट
आंतरिक मंत्रालय के द्वारा यह बताया गया है कि यह ड्राइविंग परमिट का डिजिटल फॉर्मेट प्रवासियों के लिए लागू होगा। Traffic and operation affairs sector के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अब सेवाओं को डिजिटल किया जा रहा है। अब अलग-अलग ड्राइविंग परमिट को प्रिंट नहीं किया जा रहा है।
बताया गया है कि अब आंतरिक मंत्रालय ऐप के जरिए ड्राईविंग परमिट का डिजिटल वर्जन ही पर्याप्त होगा। इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह डिजिटल परमिट केवल प्रवासियों के लिए ही लागू होगा। यात्रा के दौरान महान चालकों के सावधान रहने की जरूरत है।





