Bank ने Fix Deposit के ब्याज दरों में किया बदलाव, 2 दिसंबर से ग्राहकों के लिए लागू हुआ नया interest rate
Karnataka Bank ने अपने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बैंक ने callable और non-callable deposits के ब्याज दरों में बदलाव किया है।

कब से लागू हो रही हैं Karnataka Bank की नई ब्याज दरें?
बताते चलें कि Karnataka Bank की नई ब्याज दरें 2 दिसंबर, 2024 से लागू हो रही हैं। बैंक के द्वारा 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर ग्राहकों को 3.5% से लेकर 7.50% ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है। जनरल ग्राहकों को 375 दिन के टेन्योर पर अधिकतम 7.50% ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8% ब्याज दर दिया जा रहा है।
वहीं लेटेस्ट ब्याज दरों की बात करें तो ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 45 दिन के टेन्योर पर 3.50% interest rate, 46 दिन से लेकर 90 दिन के टेन्योर पर 4%, 91 से लेकर 179 दिन के टेन्योर पर 5.25% interest रेट दिया जा रहा है। 2 साल से लेकर 5 साल के टेन्योर पर 6.50% ब्याज दर और 5 साल से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 5.80% इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 0.25% अतिरिक्त ब्याज दर मिल रहा है।





