IRCTC लेकर आया नेपाल टूर पैकेज, किफायती कीमत में बुकिंग कर 25 मार्च से शुरू करें यात्रा
IRCTC के द्वारा अलग अलग स्थानों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की जाती है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से टिकट बुकिंग कर यात्रा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की मदद से यात्रियों को धार्मिक और टूरिस्ट प्लेस पर घूमने का मौका मिल रहा है। इस बार आईआरसीटीसी के द्वारा Chandigarh To Nepal Flight Package (NCO03) लॉन्च किया गया है।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?
बताते चलें कि यह टूर पैकेज 6 दिनों और 5 रातों का होगा। यह टूर पैकेज 25 मार्च 2025 से 30 मार्च 2024 तक चलने वाला है। पर्यटकों को चंडीगढ़ से नई दिल्ली बाय रोड लाया जाएगा इसके बाद फ्लाइट से उन्हें काठमांडू फ्लाइट से ले जाया जाएगा। वहीं काठमांडू से दिल्ली वापसी की यात्रा की व्यवस्था हवाई जहाज से होगी।
इस टूर पैकेज के दौरान यात्रियों के सभी चीजों का ख्याल रखा जाएगा। उनके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था की जाएगी। काठमांडू में पशुपतिनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। पैकेज के कीमत की बात करें तो 3 लोगों के लिए 37,925 रुपये प्रति व्यक्ति, दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 37,925 रुपये और सिंगल व्यक्ति को 44,680 रुपए का भुगतान करना होगा।





