सऊदी में तीर्थ यात्रियों के लिए लॉन्च किया गया उमराह पैकेज, 8,092 Riyals से शुरू
सऊदी में हज यात्राओं के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। घरेलू तीर्थ यात्रियों के लिए हज पैकेज की घोषणा कर दी गई है। Hajj 2025 (1446 AH) के लिए सऊदी हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा हज पैकेज को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है।

इस साल जून में होगा हज
देश विदेश की तीर्थ यात्री हज के लिए इस बार जून में सऊदी में आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हज पैकेज को लांच कर दिया गया है और तीर्थ यात्रियों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। पहला पैकेज मीना के कैंप के लिए है जिसकी शुरुआत SR10,366 से हुई है। इसमें तीर्थ यात्रियों को हाइ क्वालिटी सर्विस दी गई है जिसमें ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट शामिल नहीं किया गया है।
तीर्थ यात्रियों को दूसरे पैकेज के लिए 8,092 Riyals का भुगतान करना होगा। वहीं तीसरा पैकेज SR13,150 का लॉन्च किया जायेगा। वहीं चौथा पैकेज SR12,537 का है। इसमें ट्रांसपोर्टेशन शामिल नहीं किया गया है।





