Traffic नियम में हुआ बड़ा बदलाव. अब नए आदेश के बाद वाहन जब्त भी कर सकेंगे चेक करने वाले. हर हाल में भर ले पुराना पैसा.
केंद्र सरकार समय-समय पर यातायात नियमों में बदलाव करती रहती है। अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं, तो नए नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इस बार सरकार ने हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए यातायात नियमों को और कड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं RTO New Rules 2025 के बारे में विस्तार से।
1. हाईटेक स्कैनिंग और सर्विलांस
अब सड़क पर चलते समय आपकी गाड़ी की स्कैनिंग होगी और आपकी हरकतें हाईटेक कैमरों में रिकॉर्ड की जाएंगी।
- आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस स्टेटस भी स्कैनिंग के जरिए पता किया जाएगा।
- चार पहिया और दोपहिया वाहन, दोनों पर निगरानी रखी जाएगी।
- अगर कोई नियम तोड़ता है, तो तुरंत चालान काटा जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।
2. नए ट्रैफिक नियमों के तहत भारी जुर्माना
सरकार ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी है।
| उल्लंघन | जुर्माना राशि |
|---|---|
| ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का उल्लंघन | ₹10,000 |
| तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना | ₹1,000 – ₹2,000 |
| नाबालिक द्वारा गाड़ी चलाना | ₹25,000 (गाड़ी मालिक पर) |
| नाबालिक का लाइसेंस | 25 साल की उम्र तक नहीं मिलेगा |
| चालान का भुगतान 90 दिन में नहीं करने पर | वाहन ब्लैकलिस्ट हो जाएगा |

👉 अगर चालान 90 दिन के भीतर नहीं भरा गया, तो आपका वाहन ब्लैकलिस्ट हो जाएगा, जिससे आपको फिटनेस टेस्ट, प्रदूषण जांच और ओनरशिप ट्रांसफर जैसी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।
3. ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया में बदलाव
सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान और आधुनिक बना दिया है।
- अब RTO टेस्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
- मान्यता प्राप्त प्राइवेट ड्राइविंग स्कूल से टेस्ट देकर लाइसेंस बनवा सकते हैं।
- ड्राइविंग स्कूल को मान्यता के लिए 1 एकड़ जमीन और आधुनिक टेस्टिंग सुविधा रखनी होगी।
💰 लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की फीस:
| लाइसेंस प्रकार | शुल्क (₹) |
|---|---|
| लर्निंग लाइसेंस | ₹200 |
| परमानेंट लाइसेंस | ₹200 |
| इंटरनेशनल लाइसेंस परमिट | ₹1000 |
| रिन्यूअल फीस | ₹200 |





