गैर कानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के आरोप में एक भारतीय व्यक्ति को जॉर्डन सुरक्षा अधिकारियों ने शूट कर दिया है। दरअसल वह व्यक्ति तीनों लोगों के साथ बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान गोलीबारी में उसे गोली लगी और उसकी जान चली गई।
भारतीय दूतावास ने घरवालों को पहुंचाई खबर
Amman में स्थित भारतीय दूतावास में मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय Thomas Gabriel Perera के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से Thiruvananthapuram के Thumba के रहने वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना 10 फरवरी की है। वह घटना से करीब 5 दिन पहले ही जॉर्डन गए थे।
पीड़ित व्यक्ति के सिर में गोली लगी जिसके कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों को कहना है कि वेरिफिकेशन के बाद व्यक्ति का बॉडी भारत भेज दिया जाएगा। परिजनों से व्यक्ति की आइडेंटिटी कार्ड मांगा गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर पीड़ित व्यक्ति 3 लोगों के साथ जॉर्डन गया था। रिश्तेदार का कहना है कि दूतावास ने इस सम्बन्ध में लेटर 28 फरवरी को ही भेज दिया था लेकिन उन्होंने उसे खोलकर 1 मार्च को पढ़ा।
अधिकारियों का कहना है कि टूरिस्ट वीजा पर मासूम लोगों को विदेश भेजने का रैकेट तेजी से बढ़ रहा है। नौकरी तलाश रहे युवाओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि टूरिस्ट वीजा पर किसी भी तरह की नौकरी नहीं प्रदान की जाती है बल्कि अगर टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
https://x.com/IndiainJordan/status/1896208742187995497?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1896208742187995497%7Ctwgr%5E896e97ea569759128a1dede52a5608ea72dfd1d8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Findia%2Fkerala-man-shot-jordan-border-crossing-9864725%2F