सऊदी Jawazat ने प्रवासियों का रेजिस्ट्रेशन करना शुरू किया, प्रवासी किसी भी सऊदी बैंक या Kiosk पर करे रेजिस्ट्रेशन
सऊदी अरब की जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट जिसे Jawazat भी कहते हैं मैं अब प्रवासी लोगों के लिए Absher में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है.

जवजात ने कहा है कि जो भी प्रवासी हैं वह अब अवसर प्लेटफार्म पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं और फिर उसे एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी भी किओस्क पर जाकर खुद से ऐसा कर लेना है या फिर वह सऊदी बैंक के जरिए भी ऐसा कर सकेंगे.

इस पर रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही आपका डिजिटल इकामा काम आएगा और वह रजिस्ट्रेशन में जरूरी होगा. इस प्लेटफार्म में एक बार शामिल होने के साथ ही प्रवासी सभी जरूरी विभागों को अपने संदेश दे पाएंगे.

अपनी कंपनी के खिलाफ शिकायत या छुट्टी की दरख्वास्त भी इस नए अकाउंट के जरिए कर सकेंगे. साथ ही प्लेटफार्म पर वीजा संबंधी कई कार्य भी किए जा सकेंगे.



