भारी बारिश ने मचाई तबाही, बिहार यूपी सहित कई राज्यों के 100 लोगों की गई जान
बुधवार को भारत और नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। Indian Meteorological Department (IMD) के द्वारा बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया गया था और अधिकारियों के अनुसार इसमें करीब 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

बिजली गिरने के कारण हुआ है हादसा
बताते चलें कि सबसे अधिक नुकसान पूर्वी और मध्य इलाकों में हुआ है जहां बिजली गिरने के करन लोगों की जान गई है। बिहार में इस कारण से बुधवार को कुल 64 लोगों की जान चली गई है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यूपी में इस कारण से करीब 20 लोगों की जान चली गई है।
वहीं नेपाल की National Disaster Authority के अनुसार बिजली गिरने और भारी बारिश के कारण करीब 8 लोगों की जान चली गई है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि शनिवार को भारत के सेंट्रल इलाकों में भारी बारिश हो सकती है इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए।





