गुरुवार 10 अप्रैल को दिल्ली से रांची जा रही विमान में बीच हवा में आई तकनीकी खराबी के कारण सभी परेशान हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक इस बात की जानकारी दी गई है कि विमान करीब 40 हजार फीट की ऊंचाई पर था और तभी जोड़ से हिचकोले खाने लगा।

यात्री हो गए परेशान
40 हजार फीट की ऊंचाई और जोड़ जोड़ से हिलता प्लेन किसी फिल्म के डरावने दृश्य जैसा था। हिचकोले शुरू होते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। यात्री के दिल की धड़कन बढ़ गई और वह काफी घबरा गए। इस दौरान क्रू मेंबर्स यात्रियों को सावधान और शांत करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब डरे हुए यात्रियों को संभालना मुश्किल भरा साबित हो रहा था।
दिल्ली से विमान (6ई -5298) ने अपने तय समय से रांची जाने के लिए उड़ान भरी थी। फिर मौसम खराब हुआ और विमान हिचकोले खाने लगी। क्रू मेंबर्स ने चिल्लाते हुए यात्रियों से संयम बरतने की अपील की। करीब आधे घंटे बाद मामला शांत हुआ। रांची एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।





