UAE : लापरवाही से वाहन चलाकर स्टंट करते आरोपी हुआ गिरफ्तार, गाड़ी जब्त कर शुरू की गई कार्यवाही
दुबई में लापरवाही से वाहन चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी को तेज गति में खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई है

आरोपी के खिलाफ की गई है कार्यवाही
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को तेज गति में वाहन चलाते देखा जा सकता है।
आरोपी खतरनाक स्टंट भी कर रहा है। वह अपने साथ साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया है। साथ ही इस तरह की गलती करने वाले आरोपी पर Dh50,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और वाहन भी बरामद किया जा सकता है।





