दुबई दुनिया के सबसे रईस शहरों में से एक है। यहां की चकाचौंध भरी जिदंगी को देखकर हर कोई यहां जाने की ख्वाहिश जरूर रखता है। लेकिन शायद ही आप इस शहर का काला सच जानते हो ? यहां लड़कियों के साथ जिस स्तर का अमानवीय व्यवहार और जानवरों से भी खराब हाल होता है उसे जानकर शायद आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जायें।
दुबई में कई सारी सीक्रेट पार्टियों का आयोजन किया जाता है। इन पार्टियों को पोर्टा-पॉटी के नाम से जाना जाता है इनका आयोजन प्रशासन से छिपाकर किया जाता है। इन पार्टीज में लड़कियों को चकाचौंध की दुनिया का सपना दिखाकर उनके साथ यौन शोषण किया जाता है और अमानवीय तरीके से उन्हें हवस का शिकार बनाया जाता है।
लड़कियों के साथ होता है अमानवीय व्यवहार
पोर्टा-पॉटी निजी कार्यक्रम होते हैं। यहां पर जवान लड़कियां या फिर मॉडल जाने-माने व्यक्तियों की अय्याशी का शिकार बनती हैं। इन लड़कियों को गिफ्ट दिया जाता है, इनके रहने के लिए फाइव स्टार होटलें में व्यवस्था होती है, इन्हें महंगे डिजाइनर बैग और आभूषणों के वादे के साथ लुभाया जाता है। इन सबके बदले उन्हें अपमानजनक यौन गतिविधियों में भाग लेने के लिए मजबूर किया जाता है।
क्या होती है पोर्टा-पॉटी
पोर्टा-पॉटी जो सुनने में ही बहुत अजीब लगती है। इस पार्टी के दौरान अय्याश अमीर लोग लड़कियों के शरीर पर मल-मूत्र गिराते हैं। जंजीरों से जानवरों की तरह उन्हें बांधकर रखते हैं। उन्हें गालियां दी जाती है मानसिक तौर से अपमानित किया जाता है। ये पार्टियां मुख्य रूप से अमीर अरब व्यापारियों और शेखों द्वारा आयोजित की जाती हैं, जहां मॉडल्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर्स को महंगे गिफ्ट्स, गहनों और नकद रकम का लालच देकर बुलाया जाता है।
पार्टी का काला सच
सोशल मीडिया और Reddit प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस पार्टी के पीड़िताओं ने काले सच का उजागर किया है। स्पेनिश लड़की ने बताया है कि किस तरह उसे कोड़े मारे गए, उसके ऊपर थूका गया, यहां तक कि एक मशीन गन को उसके प्राइवेट पार्ट में ठूसा गया साथ ही साथ उसका एक हाथ भी तोड़ दिया था। इस पार्टी के बाद कुछ लड़कियां अचानक से गायब हो जाती हैं और फिर वो मृत अवस्था में पायी जाती हैं।




