• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
रविवार, मार्च 29, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 4, 2025
in India, UAE
0
दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

0
SHARES
112
VIEWS

दुबई की गलियों में विराट और अनुष्का, अनोखे अंदाज में किया सफर

Vandana Upadhyay · जुलाई 4, 2025

दुबई हमेशा से ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए अपने दूसरे घर के जैसा है। लेकिन इस बार बिल्कुल अनोखे अंदाज में इस शहर का सफर किया। इस कपल ने अपनी पहली डेस्टिनेशन-बेस्ड कैंपेन के ज़रिए दुबई को पहली बार एक यात्री के नजरिए से एक्सप्लोर किया।

‘Dubai, Ready For A Surprise’ नाम से शुरू हुआ यह कैंपेन दुबई को देखने का नजरिया ही बदल देता है। दुबई यात्रा के बारे में हम जो आमतौर पर सोचते हैं, यह उससे हटकर है। इसमें हैं – रोमांच से भरे पल, शांत और सुकून भरे ठिकाने, और ऐसी छुपी हुई जगहें जिन्हें विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे के लिए सरप्राइज के तौर पर चुना। अपने पहले ही कैंपेन में यह जोड़ी दुबई की मशहूर जगहों से लेकर अलग तरह के अनुभवों को भी एक्सप्लोर करती नजर आती है — जो दिखाता है कि उन्हें असली, दिल से की गई यात्राओं का कितना शौक है।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


विराट कोहली ने कहा, “इस कैंपेन ने हमें दुबई का एक बिल्कुल अलग रूप दिखाया। फिर चाहे वो One&Only One Za’abeel के Tapasake रेस्टोरेंट में सुकून के पल हों — जहां यूएई का सबसे लंबा स्काई इन्फिनिटी पूल है — या O Beach जैसी आइकॉनिक जगह पर मस्ती करना, हर अनुभव ने हमें ये याद दिलाया कि दुबई हमेशा कुछ नया और हैरान करने वाला देता है। ये शहर आपके साथ बदलता है — और यही वजह है कि हम बार-बार यहां वापस आते हैं।”

अनुष्का शर्मा ने कहा, “दुबई हमेशा हमारे लिए खास रहा है, लेकिन इस कैंपेन ने इसे और भी पर्सनल बना दिया। जहां एक तरफ शांत और यादगार पल थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ अचानक मिले अनुभव भी — ये केवल जगहें देखने की बात नहीं थी, बल्कि यादें बनाने का अनुभव था। इस शहर में एक गर्मजोशी और सुकून है, जो मन को शांति देता है — और फिर भी हर बार कुछ नया पेश करता है।”

दुबई को विराट-अनुष्का की नजरों से देखिए

फिर चाहे बात हो रोमांच से भरपूर एडवेंचर की या शांति भरे लम्हों की, ‘Ready For A Surprise’ दर्शकों को आमंत्रित करता है कि वे दुबई को वैसे ही महसूस करें, जैसे विराट और अनुष्का करते हैं — मैजिक, अपनापन से भरा और हर बार कुछ नया देने वाला।

दुबई टूरिज़्म और कॉमर्स मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (Visit Dubai) के CEO इस्साम काज़िम ने कहा “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ यह सहयोग बिल्कुल सही बैठता है — दुबई के प्रति उनका सच्चा लगाव और दर्शकों से जुड़ने की उनकी शैली उन्हें हमारे शहर के लिए आदर्श प्रतिनिधि बनाती है।”

उन्होंने यह भी कहा “भारत हमारे सबसे महत्वपूर्ण टूरिज़्म मार्केट्स में से एक है। ऐसे सहयोग हमें भारत और दुबई के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को और गहरा करने में मदद करते हैं, जिससे भारतीय यात्रियों को दुबई को नए और रोचक तरीकों से एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है।”

यह तो सिर्फ शुरुआत है!

आने वाले हफ्तों में Virushka (विराट+अनुष्का) के और भी सरप्राइज मोमेंट्स और मज़ेदार किस्से सामने आएंगे तो सभी फैंस तैयार रहिए — दुबई की इस जादुई यात्रा में बहुत कुछ देखने को बाकी है!

ShareTweetSendShare
Previous Post

सऊदी और कुवैत में दो भारतीय कामगारों की मौत, 40 दिनों बाद भी नहीं लौटा शव

Next Post

यूएई के राष्ट्रपति ने बहरीन के किंग से की मुलाकात

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

World

Hezbollah का इजराइल के सैन्य ठिकानों पर हमला, मिसाइल और ड्रोन से Safed के पास बनाया निशाना

by Sushma Kumari
मार्च 29, 2026
0

लेबनान के सशस्त्र समूह Hezbollah ने रविवार, 29 मार्च 2026 की सुबह इजराइल के सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है। हिजबुल्लाह के अनुसार, उन्होंने...

Read moreDetails

Kuwait Security Update: कुवैत में घुसे 4 ड्रोन को सेना ने मार गिराया, एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा सख्त

मार्च 29, 2026

Kuwait में 24 घंटे में गिराए गए 15 ड्रोन, एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को पहुंचा बड़ा नुकसान

मार्च 29, 2026

Iran New Rules: ईरान ने पाकिस्तानी जहाजों को दिया रास्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकेंगे 20 अतिरिक्त जहाज़

मार्च 29, 2026
Next Post
यूएई के राष्ट्रपति ने बहरीन के किंग से की मुलाकात

यूएई के राष्ट्रपति ने बहरीन के किंग से की मुलाकात

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906