कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबाह ने Arab Times और Al-Seyassah के प्रधान संपादक अहमद अल-जरल्लाह से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘कुवैत वीज़ा’ प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याओं को सुधारने के निर्देश दे दिए हैं और ये बदलाव मंगलवार यानि की आज से लागू हो जायेंगे। यह फैसला कुवैत को दुनिया के लिए एक पर्यटन और व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जानिए क्या हुए हैं बदलाव
-
डिग्री की शर्त हटा दी गई है।
-
अब वीज़ा के लिए यूनिवर्सिटी डिग्री की जरूरत नहीं होगी।
-
-
एयरलाइन की बाध्यता खत्म।
-
पहले वीज़ा धारकों को केवल कुवैती एयरलाइंस से यात्रा करनी होती थी, अब किसी भी एयरलाइन से आ सकते हैं।
-
क्योंकि सरकार का कहना है कि “हम एयरलाइंस का प्रचार करने वाले नहीं हैं, एयरलाइंस खुद को प्रमोट करें।”
-
-
नया वीज़ा विकल्प:
-
अब वीज़ा 3 महीने के लिए मिलेगा (सिंगल वीज़ा की जगह)।
-
इसे 6 महीने या 1 साल तक बढ़ाया जा सकता है, बस फीस चुकानी होगी।
-
सरकार ने कहा कि वीज़ा उल्लंघन कम होते हैं इसलिए यह छूट दी गई है।
-
-
रिश्तेदारी का दायरा बढ़ाया गया।
-
अब वीज़ा के लिए चौथी डिग्री तक के रिश्तेदार पात्र होंगे।
-
-
सुरक्षा से जुड़े मामलों की अलग प्रक्रिया।
-
जिन लोगों पर कोई सुरक्षा रोक है, उन्हें तुरंत सूचना दी जाएगी।
-
प्लेटफॉर्म या उसके कर्मचारी इस मामले को नहीं देखेंगे — यह तरीका अब सभी खाड़ी देशों जैसा होगा।
-
-
फीस पर फैसला कैबिनेट लेगा।
-
विज़िट वीज़ा की फीस और अन्य प्रस्ताव मंगलवार को मंत्रिमंडल को भेजे जाएंगे ताकि प्रक्रिया आसान हो सके।
-
-
जो लोग कुवैत की अर्थव्यवस्था में योगदान नहीं करते, उन्हें वीज़ा नहीं मिलेगा।
-
सरकार कहती है कि केवल वही लोग वीज़ा लें जो अपने खर्च उठाने में सक्षम हों या जिनके स्पॉन्सर सक्षम हों।
-
-
प्लेटफॉर्म को खाड़ी देशों में सबसे बेहतरीन बनाना लक्ष्य।
-
मंत्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म को लगातार बेहतर किया जाएगा।
-
जनता की सभी टिप्पणियों को खुले दिल से स्वीकार किया जाएगा।
-
-
Middle East Airlines को भी अब परिवार वीज़ा धारकों को लाने की इजाज़त है।
-
पहले सिर्फ कुवैती एयरलाइंस ही यह कर सकती थीं।
-




