दुबई की मशहूर Emirates एयरलाइन ने बड़े पैमाने पर भर्तियों का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि वह आने वाले समय में करीब 20,000 नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखेगी। यह भर्ती अभियान 2030 तक चलेगा। एयरलाइन के पास नए A350 और Boeing 777X विमान आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें इतने सारे नए लोगों की जरूरत पड़ रही है।
खबर में पढ़िए: रुपया फिर से हुआ धड़ाम, एक हफ्ते में दूसरी बार 91.99 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
Emirates के चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर आदिल अल रेडा ने बताया कि यह भर्तियां मुख्य रूप से ऑपरेशनल रोल्स के लिए होंगी। कंपनी को नए विमान उड़ाने और संभालने के लिए भारी संख्या में स्टाफ चाहिए। इसमें सबसे ज्यादा मौके केबिन क्रू, पायलट, इंजीनियर और एयरपोर्ट स्टाफ के लिए होंगे। 28 जनवरी 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं?
दुबई में नौकरी करने का सबसे बड़ा फायदा टैक्स-फ्री सैलरी है। इन पदों पर मिलने वाली अनुमानित सैलरी और सुविधाएं नीचे दी गई हैं:
| पद (Role) | अनुमानित सैलरी (महीने की) | सुविधाएं |
|---|---|---|
| Cabin Crew | AED 10,800 – 11,300 | फ्री रहने की जगह, ट्रांसपोर्ट और मेडिकल |
| Pilot (First Officer) | AED 30,000 – 35,000 | बच्चों की पढ़ाई का भत्ता, विला या अलाउंस |
| Pilot (Captain) | AED 45,000 – 55,000 | प्रॉफिट शेयर और प्रीमियम सुविधाएं |
भारत के लोगों के लिए क्या है खास?
भारतीयों के लिए यह खबर बहुत काम की है क्योंकि Emirates एयरलाइन भारत में भी भर्ती अभियान चलाने वाली है।
- टेक्नीशियन भर्ती: 18 से 26 फरवरी 2026 के बीच भारत में विशेष भर्ती अभियान चलेगा। इसके लिए मुंबई और कोलकाता में रोडशो किए जाएंगे।
- पायलट भर्ती: फरवरी 2026 से ही दुनिया भर में पायलटों के लिए भी रोडशो शुरू हो रहे हैं।
- योग्यता: केबिन क्रू के लिए कम से कम 21 साल उम्र और 12वीं पास होना जरूरी है। टैटू नहीं होने चाहिए और अंग्रेजी अच्छी होनी चाहिए।




