Pakistan Blast Update: इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज पर धमाका, 31 की मौत और 169 लोग घायल
पाकिस्तान की राजधानी Islamabad के शहजाद टाउन इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ है. इस जोरदार विस्फोट में अब तक कम से कम 31 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 169 लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पतालों में पहुँचाना शुरू कर दिया है. मौके पर पुलिस और राहत बचाव दल मौजूद है.
👉: अबू धाबी से दुबई अब सिर्फ 30 मिनट में, टैक्सी के किराए में मिलेगी Seaglider की सवारी।
अस्पतालों में इमरजेंसी और राहत कार्य
धमाके की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने Islamabad और Rawalpindi के सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है. घायल लोगों को PIMS और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज मेमन ने जानकारी दी है कि कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को चारों तरफ से घेर लिया है.
सरकार ने दिए जांच के आदेश
इस दुखद घटना के बाद President आसिफ अली जरदारी और Prime Minister शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की है. Interior Minister मोहसिन नकवी ने मामले की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को बेहतर इलाज देने को कहा है. पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्मघाती हमला था या मस्जिद के अंदर कोई विस्फोटक डिवाइस रखी गई थी. अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.




