UAE के बिजनेसमैन ने किया बड़ा ऐलान, शादी करने वाले युवाओं को घर के लिए देंगे 70% पैसा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जाने-माने बिजनेसमैन खलफ अहमद अल हबतूर ने अमीराती युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो अमीराती युवा शादी करने की योजना बना रहे हैं, उनके घर खरीदने का 70% खर्च वे खुद उठाएंगे। इस पहल का मकसद युवाओं को शादी के बाद अपना घर बसाने में मदद करना और उन पर से आर्थिक बोझ को कम करना है ताकि वे खुशी से अपना जीवन शुरू कर सकें।
📰: सऊदी अरब में बड़ा बदलाव, किंग सलमान के हाथ से निकली पावर, अब MBS ले रहे सारे फैसले।
जानिए क्या है यह स्कीम और किसे मिलेगा फायदा
अल हबतूर ग्रुप के चेयरमैन खलफ अहमद अल हबतूर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 270 मिलियन दिरहम से ज्यादा की राशि तय की गई है। दुबई स्थित अल हबतूर टॉवर में कुल 88 अपार्टमेंट इस योजना के लिए रिजर्व किए गए हैं। इन घरों में एक, दो और तीन बेडरूम वाले फ्लैट शामिल हैं। यह पहल खास तौर पर उन अमीराती युवाओं के लिए है जो शादी करके अपना नया परिवार शुरू करने जा रहे हैं। इसे एक ‘पहले घर’ के तौर पर देखा जा रहा है जिससे परिवार को स्थिरता मिल सके।
युवाओं को देना होगा कीमत का सिर्फ 30% हिस्सा
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि घर खरीदने वाले कपल्स को प्रॉपर्टी की कुल कीमत का केवल 30% हिस्सा ही चुकाना होगा। बाकी का 70% खर्च खलफ अल हबतूर वहन करेंगे। युवाओं को और ज्यादा राहत देने के लिए पेमेंट के नियमों को भी काफी आसान बनाया गया है।
- युवाओं को अपना 30% हिस्सा चुकाने के लिए 5 साल तक का समय मिलेगा।
- यह पूरी तरह से एक सामाजिक पहल है और इसका मकसद मुनाफा कमाना नहीं है।
- हाल ही में उन्होंने अपने ग्रुप के कर्मचारियों को शादी पर 50,000 दिरहम देने का भी वादा किया था।




