सऊदी अरब में सत्ता का पूरा कंट्रोल अब बदल चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 89 साल के किंग सलमान अब केवल नाममात्र के शासक रह गए हैं। साल 2024 के बाद से मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने धीरे-धीरे प्रशासन पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब देश के सभी जरूरी फैसले और विदेश नीति पूरी तरह से MBS के पास हैं। इसे एक ‘साइलेंट पावर ट्रांसफर’ माना जा रहा है जिसमें आधिकारिक तौर पर घोषणा किए बिना ही सत्ता का केंद्र बदल गया है।

👉: Kuwait Citizenship News: DNA टेस्ट में खुला राज, एक सीरियन की गलती से 60 लोगों की नागरिकता गई

कैसे बदली सऊदी में सत्ता की तस्वीर?

सऊदी अरब के शाही ढांचे में पिछले कुछ समय में बड़े बदलाव हुए हैं। मोहम्मद बिन सलमान (MBS) वर्तमान में सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस दोनों हैं। 27 सितंबर 2022 को एक शाही फरमान जारी किया गया था, जिसके तहत उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। यह सऊदी के कानूनों में एक दुर्लभ घटना थी क्योंकि आमतौर पर राजा ही प्रधानमंत्री होता है।

इसके अलावा उत्तराधिकार कानून (Article 5) में भी बदलाव किया गया है, जिससे सत्ता ‘सबसे योग्य’ वंशज को मिल सके। इस बदलाव ने MBS के लिए रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है। प्रशासन में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए MBS ने अपने भाई प्रिंस खालिद बिन सलमान को रक्षा मंत्री बनाया है। अब सेना और सुरक्षा से जुड़े मामले भी सीधे उनके करीबी दायरे में आ गए हैं।

MBS के बड़े फैसले और किंग की मौजूदा स्थिति

हालिया जानकारी के अनुसार किंग सलमान ने 2024 के बाद से प्रमुख बैठकों में हिस्सा लेना बंद कर दिया है। साल 2025 में उन्होंने किसी भी विदेशी नेता से आमने-सामने मुलाकात नहीं की। उनका काम अब सिर्फ संदेश जारी करने और औपचारिक स्वागत तक रह गया है। दूसरी तरफ MBS ने अमेरिका के साथ 142 बिलियन डॉलर के रक्षा समझौते पर खुद हस्ताक्षर किए हैं।

MBS ने पाकिस्तान के साथ भी एक बड़ा रक्षा सौदा किया है और तुर्की व जर्मनी के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी वही संभाल रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने अमेरिका में सऊदी निवेश को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का वादा किया है। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने और राजस्व बढ़ाने के लिए सऊदी अरब में दशकों पुराने शराब प्रतिबंध को हटाने का ऐतिहासिक फैसला भी MBS की पहल पर लिया गया है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.